तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
अखण्ड भारत की बुनियाद है तिरंगा I
ये पहचान है शहादत की, सम्मान है जवान का,
यह निशान है, अमर शहीदों के बलिदान का,
यह शंखनाद है, मेरे भारत महान का I
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
यह जोश है, हिम्मत है, परचम है जनून का
जो हर हिन्दुस्तानी के दिल में लहराता है,
काश्मीर से कन्यकुमारी तक मुस्कुराता हैI
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नही है,
यह वतन की ख़ूबसूरत मिट्टी की ख़ुशबू है,
जो हमारे दिलों को चंदन जैसे महकाती हैI
केसरिया किरणे रगों में जोश भर जाती है,
सफेद चाँदनी रूह को सुकून पहुचाँती है,
हरियाली जैसे सावन की बौछार हैI
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
नदियाँ भी हमारी तिरंगे को शीश नवाती है,
सम्मान मैं इसके गंगा जमुना सरस्वती,
संगम से अपने, खुद एक तिरंगा बन जाती है I
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
यह जिवंत किरदार है बरसों पुरानी कहानी का I
यह साक्षी है झाँसी की रानी के अदम्य साहस का ,
यह जोश है आज़ाद की सरफ़रोश जवानी का I
प्रतीक है भगत सिंह के अमर बलिदान का,
यह आइना है दो सौ बरसो तक दी गई कुर्बानी का I
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
यह आराधना है इबादत है हमारी पूजा हैI
यह प्रतीक है अडिग अनवरत हमारी आस्था का,
यह इतिहास है, अधर्म पर धर्म की विजय का I
ये प्रश्न है, हमारी आन बान और शान का ,
सवाल है यह हमारे स्वामिभान का I
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है.
तिरंगे में बसते हमारे प्राण है,
यह अभिमान है भारत महान का I
हल है यह अन्नदाता किसान का,
बल यह है सरहद पर तैनात जवान का I
मुतासिर इससे सारा जहान है,
यह गौरव है भारत महान का I
तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है,
यह अभिमन्यु है, अभिनंदन है, केसरी नंदन है,
यह चंदरयान है, मंगलयान है, हमारे लिए वरदान है I
तिरंगे के हर रंग में हमको दिखते भगवान है ,
इसे करोड़ो नमस्कार है नमस्कार है,
तिरंगा हर भारतवासी की पहचान है I
तिरंगा
राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra, @FiveValues

![तिरंगा [ Tiranga ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/Tiranga_14-08-2021_13-05-30-PM.jpg)