मिटे नफ़रत का जग से अंधेरा,

हो प्रेम से उज्ज्वल नया सवेरा।

युगों युगों से वेदों का है सहारा,

हिन्दू है हम, सनातन धर्म हमारा।


सम्पूर्ण विश्व ही है परिवार हमारा,

वसुधैव कुटुंबकम” है संदेश हमारा।

विविधता में एकता को हमने संवारा,

हर जन में है ईश्वर विश्वास हमारा।


विविधता को एकता से हमने संवारा,

संस्कृति और सभ्यता है सौंदर्य हमारा।

भाषाओं,परंपराओं का है अद्भुत संगम,

एक धागे में गूंथे प्रेम के फूलों को हम।


धरती, जल, अग्नि, वायु, आकाश,

पंचमहाभूत हैं उत्पत्ति का आधार,

इनसे ही रचा ब्रम्हा ने सारा संसार,

इनमें ही समाहित जीवन का सार।


धर्म से बड़ा मानवता का उपदेश,

मिलकर रहना ही है असली संदेश।

परस्पर प्रेम,सद्भाव, और उल्लास,

यही है मानवता का सच्चा प्रकाश।


तो आओ, हर द्वार पर दीप जलाएं,

वसुधैव कुटुंबकम का प्रण निभाएं।

मिटाएं भेद-भाव, अज्ञान का अंधेरा,

नेक इंसान बनने का गवाएं न अवसर।


राकेश की क़लम से

@RakeshMalhotra