उस को हम खोएँगे क्या,

जिस को कभी पाया नहीं।

दिल ने उसे चाहा सदा,

तक़दीर ने कभी मिलाया नहीं।


राह तकते रहे दिनभर उसकी

सिसकियों में रातें गुजरी ।

आँखों ने ढूँढा उसे हर तरफ़,

पर वो कहीं नज़र आया नहीं।


मोहब्बत में कई रंग देखे,

और खाए हमने धोखे।

दर्द सहते रहे चुपचाप,

ज़ख्मों को दिखाया नहीं।


हर पन्ने में थी उसकी ख़ुशबू ,

किताब से फूलों को हटाया नहीं।

दिल में छुपे रहे हज़ारों जज़्बात,

नाम उसका ज़ुबान पर आया नहीं।


कलियों की तरह खिल कर,

महक उसकी दिल में बस गई।

आँखों ने कई ख़्वाब देख डाले,

मगर सवेरा कभी आया नहीं।


दिल के इस वीराने में,

उसकी तस्वीर बसी है।

इस दिल को कभी कोई

और चेहरा भाया ही नहीं।


उस को हम खोएँगे क्या,

जिस को कभी पाया नहीं।

उसे चाहते हैं सच्चे दिल से,

हमने उसे कभी बताया नहीं।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra