अर्जुन है यह जग सारा
सारथी केवल एक पालनहारा
तान पर जिसकी चलता है
यह संसार सारा
मोहमाया का छाया है
जग में अँधियारा
सारथी बन कर तुमने अर्जुन को
मोहमाया के बंधन से उबारा
जग से वो कैसे जीते
जो स्वयं से ही हारा
भवसागर से वो हो जाता पार
जिसको मिल जाता तेरा द्वारा
माधव कृपा तुम इतनी करना
हाथ दया दृष्टि का हम पर धरना
सत्य की राह पर हमें है चलना
पनाह में अपनी हमें तुम रखना
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra