सब के हितों की रक्षा का पावन ये ग्रंथ है,
इसके कारण ही एकजुट हमारा गणतंत्र है।
समान अधिकार सशक्त राष्ट्र की शान है,
समता का आधार भारत का संविधान है।
स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति यह सबको देता,
मौलिक अधिकार करता सबको प्रदान है।
शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और समता विधान है,
लोकतंत्र का उद्बोधन भारत का संविधान है।
बाबा साहब का मन है, अधिकारों का सम्बोधन है,
यह गणतंत्र का चन्दन है, कर्तव्यों का अभिनंदन है।
प्रजातंत्र का संस्थापक, क़ानून की लक्ष्मण रेखा है,
ये शब्दकोश आचरण का, निति निर्देशों का लेखा है।
सामाजिक आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना लक्ष्य इसका,
कल्याणकारी राज्य स्थापित करना ही उद्देश्य है जिसका
संविधान के निर्माता भीमराव अम्बेडकर पर हमको गर्व है,
संविधान दिवस अपने कर्तव्यों के पालन करने का पर्व है।
राकेश की क़लम से
@rakeshmalhotra