शक्ति

राकेश की कलम से


जो खुद शक्ति है सृष्टि का आधार है

जिसके बल पर चलता यह संसार है

इस्मत उसकी हरगिज महफ़ूजनहीं

लम्हा लम्हा होती वो यहाँ बेज़ारहै


बंदिशों की गिर्द उसके ऊँची दीवार है

पशुओं के जैसे होता उसका व्यापार है

सभ्य बने बैठे है वो जो करते दुराचार है

इन्हीं बहुरूपियों के जुल्म की शिकार है


वेदना और संवेदना नहीं चाहिए उसको

समानता और सुरक्षा उसका अधिकार है

स्वार्थ और अहम् से ग्रसित यहाँ समाज है

बाहर से उजला  भीतर से शर्मसार है


ऋणी है विश्व जगत जननी के उपकार का

युगों युगों से क़र्ज़ उसका हम पर उधार है

शुक्रगुज़ार है हम सब शक्ति के अवतार का

त्याग तपस्या, बलिदान और संस्कार का  



Rakesh Malhotra

@rakeshmalhotra  ़ ़