वो शक्ति का स्तंभ है संपूर्ण सृष्टि का आधार है,
वो संस्कारो की जननी है रामायण और गीता है।
शक्ति के प्रतिरूप का सम्मान हमें करना होगा,
एक नए युग का निर्माण मिलकर क़रना होगा।
कुण्डलियों को अब योग बदलना होगा,
आँखों से बहते अश्रुओं को थमना होगा।
नारी को अब और नहीं सहना होगा,
शर्म हया कब तक उसका गहना होगा।
शक्ति को दुर्गा बनकर बेड़ियों को तोड़ना होगा,
दुर्योधन और दुशासन का वध करना होगा।
निर्बल नहीं है नारी इस सोच को बदलना होगा ,
कृष्ण और अर्जुन स्वयं द्रौपदी को बनना होगा ।
युगो युगो से पुरुष ही प्रधान होता आया है,
परम्पराओं को समय के साथ बदलना होगा।
पावन है सीता विश्वास राम को करना होगा,
अग्निपरीक्षा का अंत श्री राम को करना होगा।
राकेश की कलम से
March 2024
@RakeshMalhotra
![शक्ति ही सृष्टि है [ SHAKTI HI SHRISHTI HAI ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/shakti_19-03-2024_00-32-36-AM.jpeg)