सत्य एक दिन चल पड़ा अकेला,
पथिक निराला, दृढ़ और अलबेला।
भय और भ्रम का रास्ता कठिन था,
मगर सत्य को स्वयं पर यकीन था।
वो कभी डरा नहीं, कभी रुका नहीं,
चुनौतियों के सामने कभी झुका नहीं।
वो तो संघर्ष का दीया जलाता रहा,
हर अंधेरे में उजाला दिखाता रहा।
झूठ ने हर मोड़ पर जाल बिछाया,
सत्य ने निडरता से दर्पण दिखाया।
क्षण भर छुपा, मगर कभी पीछे न हटा,
हर अग्नि-परीक्षा में दिखा बेख़ौफ़ खड़ा।
सत्य गंगा सा पावन, सूरज सा उज्ज्वल,
अपने प्रकाश से अंधकार हरता अविचल।
झूठ के महल ढहते, भ्रम की परतें छूटतीं,
सत्य सदा अपनी राह पर चलता अविरल।
विजय इसकी सुनिश्चित और अटल है,
सत्य निर्भीक है युग-युगों से अजय है।
आओ सत्य के मार्ग पर कदम बढ़ाएं,
सत्य के प्रकाश से अंधकार को मिटाएं।
राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra
![सच की यात्रा [ Sach ki Yatra ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/alex-shute-kYejP2VxGRs-unsplash_01-12-2024_10-05-35-AM.jpg)