छवि राम की इतनी प्यारी है ‬

‪माता कौशल्या बलिहारी है‬

‪मूरत राम की इतनी न्यारी है ‬

‪धन्य अयोध्या नगरी सारी है ‬


‪मंगल भवन अमंगल हारी है ‬

‪श्री राम में आस्था हमारी है‬

‪अब होगा जग में शुभ मंगल ‬

‪हुई राममयी दुनिया सारी है‬


सहज सरलता धैर्य की मूरत

मर्यादा पुरुषोत्तम धनुर्धारी है

श्री राम ही भक्ति राम ही प्रेम

दर्शन को आतुर नर नारी है


‪मिली विजय हमें अयोध्या में ‬

‪लेकिन संघर्ष हमारा जारी है ‬

‪रामजन्मभूमि पर बना है मंदिर ‬

‪अब मथुरा काशी की बारी है ‬


‪~राकेश की क़लम से

@RakeshMalhotra