हर पग अयोध्या की ओर बढ़ गया
स्वरूप दशो दिशाओं का बदल गया
संसार श्री राम के चरणों में झुक गया
धरती और आकाश भगवा हो गया
सरगम का हर सुर रामायण हो गया
कण कण सृष्टि का शंकर हो गया
श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र
हर नर नारी की धड़कन में बस गया
उद्देश्य रथ यात्रा का अब पूरा हो गया
भव्य मंदिर श्री राम का दिव्य बन गया
अंत सदियों की प्रतीक्षा का हो गया
स्वप्न प्राण प्रतिष्ठा का पूरा हो गया
राम भक्त, तपस्वी, योगी साधु व संत
भर आयी सब आँखें भावुक हुआ मन
रोम रोम में राम मन रामायण हो गया
हुआ सूर्य उतरायण सब मंगल हो गया
साक्षी है सरयू का तट जिस सौगंध का
मंदिर निर्माण रामजन्मभूमि पर हो गया
भावुक है आँखें हुआ भाव-विभोर मन
अलौकिक अयोध्या धाम आज हो गया
सभ्यता है अनमोल संस्कृति धरोहर हमारी है
अयोध्या मे जन्मे राम मथुरा में कृष्ण मुरारी है
काशी में है भोले शंकर सृष्टि के पालनहारी है
बनी अयोध्या धाम अब मथुरा काशी की बारी है
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra