वो सत्य की हो मशाल, निर्भीक, निष्पक्ष, प्रखर,
आवाज़ हो उसकी बुलंद अँधेरे का सीना चीरकर ।
दो टूक बात अपनी कहें, तथ्य से सत्य को उजागर करें,
हिंदी पत्रकारिता की रोशनी से उज्जवल जग को करे ।
वो लोकतंत्र की हो आवाज़, जनता की सुने पुकार,
चले सच की राह पर अडिग, कभी न झुके पत्रकार।
सच्चाई की राह पर, संघर्ष से ना घबराएं,
साहस से वो आगे बढ़ें, न्याय का दीपक जलाएं।
हिंदी की शान बनें, भाषा की अमिट पहचान बनें,
हर खबर में हो ईमान, शब्दों में उसकी सच्चाई दिखे ।
समर्पण और साहस से समाज का निर्माण करें ,
सत्य की मशाल लिए एक सशक्त पहचान बनें ।
शब्दों में उसके हो सच की शक्ति, कलम में इरादा ,
हर मुद्दे को उजागर करे, चाहे कैसी भी हो बाधा।
ना कभी चेतना को अपनी वो रखें गिरवी,
ना कलम हो उसकी कभी गुलाम किसी की।
कठिन राह पर चलने से कभी डरे नहीं,
सिद्धांतों से अपने वो पीछे कभी हटे नहीं।
वो सच की आवाज़ को हमेशा बुलंद करता रहे,
टूटे न उसकी हिम्मत कभी, झूठ से वो बेख़ौफ़ लड़ता रहे ।
वो हिंदी की लौ जलाता रहे,अपने हौसले से प्रेरित करता रहें,
कलम से अपनी आईना दिखाते रहे, सच्चाई का गीत गाता रहें।
राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra
![पत्रकार [ Patrakar ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/press-2642511_1280_30-05-2024_13-24-03-PM.jpg)