परिवर्तन एक हलचल है,
कभी सुहाना, कभी डरावना,
कभी नामुमकिन,
पर स्थिर रहना उससे भी भयावह,
उससे भी अधिक कठिन।
परिवर्तन एक लहर है,
जो किनारे को छूकर लौटती नहीं,
जो ठहर गया, जो न बदले,
रह जाता वो सबसे पीछे।
परिवर्तन मरहम है,
यह घावों को भरता है,
परिवर्तन संशोधन है,
गलतियों को संवरता है।
बदलाव से ही सृजन हुआ है,
पतझड़ के बाद नवजीवन हुआ है।
जो झरना बहना भूल जाएगा,
तो झरना कैसे कहलाएगा?
पुराने पत्ते झड़ते जाते,
नई कोपलें जीवन पाते।
जो शाख अपनी झुका न पाए,
अस्तित्व उनका हवा में उड़ जाए।
परिवर्तन ही जीवन का सार है,
हर नया सवेरा उपहार है।
जो अंकुर धूप से डर जाएगा,
मिट्टी में सिमटकर मर जाएगा।
बादल भी ठहरें तो जल न होगा,
हवा न बहे तो हलचल न होगा।
यदि हम न बदलें, तो सोच रूठे,
विचारों की धरती बंजर फूटे।
चलो, समय के संग कदम बढ़ाएँ,
हर चुनौती को गले लगाएँ,
समझें इसकी लय, इसकी कहानी,
अन्यथा सब दिशाहीन, बेमानी।
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra
![✨ परिवर्तन ही नवजीवन है! ✨ [ Change ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/wintertime-2896597_1280_24-02-2025_22-00-23-PM.jpg)