पहली मोहब्बत नायाब होती है, मुख़्तलिफ़ इसकी बात होती है।
दिल में होता है बहारों का मौसम, खुदा की यह सौगात होती है।
होंठ कुछ कहते नहीं, बिना अलफ़ाज़ के दिल की बात होती है।
पलक झपकते ही गुजर जाती है बस एक पहर की रात होती है।
दिल को छू लेता है उस का अंदाज़, जब भी मुलाकात होती है।
कभी फूलों की तरह मुस्कुराती है,कभी बेवज़ह नाराज़ होती है।
वो हसरत है मेरी जिंदगी की हर वक़्त मेरे दिल के पास होती है।
उसकी आँखों में है दुनिया मेरी, पहली मोहब्बत लाज़वाब होती है।
जब ज़िक्र मोहब्बत का होता है, तब पहली मुलाकात याद आती है।
लौट आता है फिर गया वक़्त, जहन में उसकी तस्वीर बन जाती है।
दिल को द र्द भी देती है मोहब्बत, और दर्द का इलाज़ भी होती है।
जीने की एक वजह होती है मोहब्बत, हर पल नयी आस होती है।
मोहब्बत की राहें आसान नहीं होती मुश्किलें बेहिसाब होती है।
मिले तो दर्द और अगर न मिले तो आंसूओं की बरसात होती है।
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra
![पहली मोहब्बत [ Pehli Mohabbat ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/a-book-1771073_1920_29-02-2024_12-36-03-PM.jpg)