साहस का दीप, सपनों का आकाश,
संकल्पों का संगीत, और प्रयास का विश्वास।
नव वर्ष 2025 का अभिनंदन करें,
नव उमंग, नव चेतना के संग आगे बढ़ें ।
मन में हो धैर्य, और दृष्टि में प्रकाश,
हर बाधा को पार करने का हो विश्वास।
क्रोध, नफरत, और द्वेष को छोड़ दें पीछे,
प्रेम, सेवा, और सौहार्द से जोड़ें रिश्ते।
सपनों के पंखों से आकाश को छूलें,
हर असफलता से एक नया पाठ सीखें।
अंधकार को पौरुष की रौशनी दिखाते रहें,
संघर्षों में संकल्प अपना दोहराते रहें।
त्यागें आलस्य, अपनाएं श्रम का पथ,
संघर्षों को बनाएं अपनी कथा का रस।
प्रकृति से करें संवाद, संतुलन का विचार,
हर कण में खोजें सृजन का आधार।
हर दिन को बनाएं एक नई शुरुआत,
हर लक्ष्य को दें मेहनत की सौगात।
अपने भीतर की शक्ति को पहचानें,
नव वर्ष को सार्थकता का आयाम दें।
2025 का हो हर क्षण प्रेरणा भरा,
जीवन में हो शांति, प्रेम और उजाला।
नई सुबह, नए सूरज की रोशनी में,
हम सब मिलकर रचें उज्जवल कहानी।
परिवर्तन ही प्रगति का दृढ़ आधार,
जो थामे इसे, वही हो खुद का उद्धार।
नव वर्ष 2025 तभी लाएगा खुशहाली,
जब हर कदम में हो मेहनत की लाली।
राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra
![नव वर्ष 2025: परिवर्तन और प्रगति [ Nav Varsh 2025 ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/Nav_Varsh_Mangalmay_Ho_01-01-2025_06-26-57-AM.png)