साहस का दीप, सपनों का आकाश,
संकल्पों का संगीत, प्रयास का विश्वास।
नव वर्ष 2025 का अभिनंदन करें,
नव उमंग, नव चेतना के संग चलें।
स्वयं में बदलाव लाए, नई राहें अपनाएं,
हर चुनौती को प्रगति का अवसर बनाएं।
सीमाओं से बाहर अपनी सोच को बढ़ाएं,
नए संकल्पों से सारा आकाश गूँज जाए ।
कुछ अनोखा सीखें,कुछ नया करें,
ज्ञान की धारा में हर पल बहते जाएं ।
संघर्ष के द्वार पर साहस से हो खड़े,
प्रयास के अनगिनत दीपक जल पड़े।
कौशल में लाएं चमक का उजास,
नई तकनीकों से जोड़ें अपना विश्वास।
अनछुए क्षेत्रों की करें मन से तलाश,
हर दिशा में फैलाए सफलता का प्रकाश।
परिवर्तन ही प्रगति का दृढ़ आधार,
जो थामे इसे, उसका निश्चित उद्धार।
नव वर्ष तभी लाएगा खुशहाली,
जब हर कदम में हो परिश्रम की लाली।
तो उठो, जागो, और थाम लो दिशा,
बनाओ हर दिन नई प्रेरणा की रचना।
नई सुबह का सूरज तुम्हें पुरजोर पुकारे,
खुशहाली का गीत तुम्हारे संग गुनगुनाए।
राकेश की कलम से
![नई सुबह, नए संकल्प - 2025 [ Nai Subah, Naye Sankalp ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/Sunrise_Pic_02-01-2025_11-15-23-AM.jpg)