नए ख़यालों की रोशनी


पुराने रास्तों पर चलकर, नई मंज़िले नहीं मिलती ,

जब बदलती सोच की धारा तब ही जिंदगी बदलती।


नए ख़यालों की रोशनी, जब दिल में जलती जाती है,

अंधेरों का भय टूट जाता और राह नयी बन जाती है।


जो कल था, बस वही अगर, आज का भी आधार बने,

तो जीवन की ये नौका फिर, किनारे से दूर ही रहे।


सोचें कुछ नया, करें कुछ नया, ये वक़्त की आवाज़ है,

जो बदले खुद को वक्त के संग, वही असली अंदाज़ है।


पुरानी ज़ंजीरों को तोड़ो, नई उड़ानों के संग चलो,

संकीर्ण दायरे छोड़कर, सारे आकाश को रंग डालो।


समझ के दुनिया के हालत, अपने कदम आगे बढ़ाओ ,

अगर हार गए खुद से तो दुनिया को कैसे जीत पाओगे।


नया सवेरा उन तक पहुँचे, जो बदलाव की राह चुनें,

जो सीमाओं से मुक्त रहें, और नव विचारों को बुनें ।


तो आओ सोचें, करें नया, ये जीवन का संदेश बने,

रूढ़िवादी धागों से निकल, नवयुग का आवेश बने।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra