माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
मैं तुझमें जीता हूँ,
तुझमें रोता हूँ,
और तुझमें ही मुस्कुराता हूँ I
सरहद पर तिरंगा लहराता हूँ ,
एक नया सपना हर रोज़ बोता हूँ।
तेरे पर्वत मेरा अभिमान हैं,
तेरे सागर मेरी गहराई।
तेरे वन मेरी साँसों में,
नभ से मेरी ऊँचाई।
माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
तू गंगा भी, गैया भी,
देवकी भी यशोदा मैया भी
तू धरती भी, प्रकृति भी,
दुर्गा भी और शक्ति भी,
मातृभूमि की भक्ति भी I
तू दृष्टि भी और सृष्टि भी
माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
तेरी ममता का ना मोल कोई ,
ना कोई सौदा तेरे प्यार का...
तेरी मुस्कान में छुपे
हजारों फूलों की हँसी .......
तेरी मिट्टी में जो सौंधी ख़ुशबू है,
वो मेरी हर साँस में समाई है।
तेरे अन्न की हर एक रोटी में,
मेरे जीवन की सच्चाई है I
माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
तेरे खेतों की हरियाली,
तेरे गीतों की मधुर लय।
तेरे बच्चों की मुस्कानें,
तेरे कण-कण में परमदय।
राष्ट्रधर्म है पूजा मेरी,
सेवा ही आराधना है।
तुझमें ही मेरा सवेरा है,
तुझमें ही मेरी साधना है।
माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
तेरे वीर जवानों में जोश है,
तेरे नवयुवकों में आग है।
तेरे ज्ञान की ऊँची उड़न है ,
तेरी प्रेरणा हमारा अभिमान है ।
बनें हम फिर से विश्व गुरु ,
विश्व में उज्जवल तेरा नाम करें।
तेरा नाम उजागर करके,
शांति और समृद्धि की मिसाल बने ।
माँ — तो बस माँ है...
भारत माता की जय है I
@राकेश की कलम से
RAKESH MALHOTRA
![माँ — तो बस माँ है...[ Maa Tou Bas Maa Hai ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/mam-tu-basa-mam-hai-maa-tu-bas-maa-hai/Black_White_Minimal_Alone_Mo_rih9WF3.png)