पौष पूर्णिमा संग महाकुंभ की आज हुई शुरुआत,

आस्था की धारा निःस्वार्थ समर्पण न जात न पात।


आस्था की लहरों संग जुड़ा हर मन का संसार,

गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है अपरम्पार।


संतों की सनातन आस्था और मंत्रों का जयकार,

प्रयाग में दिखता अखाड़ों की शोभा का चमत्कार।


समुद्र मंथन की कहानी है एक पौराणिक संयोग,

अमृत स्नान आत्मा की शुद्धि और मोक्ष का योग।


महाकुम्भ है मोक्ष का द्वार, आस्था और विश्वास,

जहां मिटती हर पीड़ा और धुल जाते सारे पाप।


हर डुबकी में नवजीवन, प्रार्थना में शक्ति अपार,

महाकुम्भ है धर्म, संस्कृति और एकता का आधार।


महाकुंभ सामाजिक एकता, सद्भावना का सार,

संगम में बह जाती नफरत रह जाता बस प्यार।


- राकेश की कलम से