दुनिया कहाँ कब कुछ कहती है, 

चुपचाप सब जुल्म सह लेती है I

अपनी आँखों पर पट्टी बांध लेती है,

अन्याय देख कर भी चुप रहती हैI


देख कर भी अनदेखा कर देती है,

लेकिन सच कहने से ये डरती है ।

ख़ामोशी अन्याय को ही बल देती है,

 न्याय के मार्ग में यही बाधा होती है ।


ना जाने यह कैसी खुदगर्ज़ी है जो, 

सच को सच कहने से ही डरती है ।

और जो सच कहने की हिम्मत रखते है, 

उनकी आलोचना करते नहीं थकती है I 


अभिवयक्ति में अद्भुत शक्ति होती है,

ये दुनिया की तस्वीर बदल सकती है ।

जब तक आवाज़ बुलंद नहीं होती है ,

धरा तब तक भय मुक्त नहीं होती है।


~राकेश की कलम से

@Rakesh Malhotra