चुप रहने से क्या होगा ?

कुछ तो बोलना होगा”

आँखों पर पट्टी बाँधे रहने से

तो हर युग में

दुर्योधन ही पैदा होगा


बरस रही है निर्ममता नहीं थम रही है वहशत

ख़ामोश है सभ्य समाज छाई हुई है दहशत

लव जिहाद का बढ़ रहा है व्यापार हर शहर

नाकाम है जनतंत्र नाकारा हो गई है हुकूमत


यह दुर्भाग्य नहीं दोष है बुज़दिली का

यह वहशत नतीजा है ख़िलजी सोच का

सियासत का ज़हर यह खेल है वोट का

दुराचार के संरक्षण व अन्याय की ओट का


नारी को अब और नही सहना होगा

शर्म हया कब तक उसका गहना होगा

कृष्ण उसे अब स्वयं ही बनना होगा

दुर्योधन और दुशासन का वध करना होगा


हम पर भी अब है यह ज़िम्मेदारी भारी

क्या हम अब भी मुँह नही खोल पाएँगे?

कब तक बनकर भीष्म पितामह

अन्याय को चुपचाप देखते जाएँगे ?


कब जागेगा ज़मीर हमारा,

अन्याय के विरूद्ध कब हम आवाज उठाएगें ?

नारी जब तक नही होगी भयमुक्त ,

तब तक हम कैसे पुरूष कहलाएँगे ?

नारी का निरादर और अत्याचार करके

हम कैसे विश्वगुरु बन पाएगें ?


रक्षा कवच नारी का अब हमको बनना होगा

टूट गया जो रक्षा का बंधन उसको जोड़ना होगा

कुछ तो बोलना होगा चुप रहने से कुछ न होगा

सभ्य समाज को आख़िर मूँह खोलना ही होगा

कथनी को करमों से अपने हमें जोड़ना होगा


राकेश की कलम से

@RakeshMalhotra