कोई रखें मेरा इतना ख़याल
हो फ़िक्र में जिसकी मेरा हाल
मुझे घेर लें जब मुश्किलें बेशुमार
वो आज़माइशों से ले मुझे निकाल
कोई थाम कर मेरा हाथ
चले दो कदम मेरे साथ
कोई दो घड़ी बैठे मेरे पास
सच हो जाएं मेरे सारे ख़्वाब
कोई मेरी ख्वाहिशों को समझे
करे मुझसे अपने दिल की बात
मेरे दिल के वो हो इतना पास
मेरी धड़कनों की सुने आवाज़
कोई मेरी ख़ामोशी को समझे
मेरी धड़कनों की सुने आवाज़
मैं खो जाऊँ अगर कभी
वो जहाँ मे ले मुझे तलाश
कोई मुझ पर भी लिखे किताब
कहे उसमें वो मेरे मन की बात
करें ज़िक्र वो मेरी जुस्तजू का
मेरी ख़ामोशी को दे अल्फ़ाज़
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra
![कोई मेरे दिल के हो इतना पास [ Koi Mere Dil Ke Ho Itna Pass ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/koi-mere-dila-ke-ho-itana-pasa-koi-mere-dil-ke-ho-itna-pass/heart-3147976_1.jpg)