रंगों की बौछार है, खुशियों की बहार,

गुलाल उड़े गगन में, सजे रंगों का संसार।


प्यार की पिचकारी, भरी उमंगों से,

मिले जब अपनों से, भीगे सब रंगों से।


हंसी-ठिठोली संग, गीतों की झंकार,

होली का त्यौहार, लाए सुख अपार।


रंगों में घुल जाए, हर ग़म और दूरी,

सजे प्रेम के फूल, मिटे हर मजबूरी।


चलो रंग दें दुनिया, मोहब्बत की रोशनी,

दिलो से नफरत मिटाए ये होली की अग्नि ।


राकेश की कलम से

@RakeshMalhotra