होली के रंग
राकेश की क़लम से
निराशा का पतझड़ बीत गया
आशा का फाल्गुन उदय हुआ
फूलों से हर आँगन महक गया
उत्सव से सतरंगी आलम हुआ
पिचकारी से तन मन भीग गया
बौछारों से शीतल अंतर्मन हुआ
ईर्ष्या द्वेष सब क्षण मे धुल गया
प्रेम का रंग रग रग में घुल गया
बाक़ी न रहे कोई शिकवा गिला
प्रेम का चलता रहे ये सिलसिला
रोम रोम शुक्रगुजार है ईश्वर का
जिसकी कृपा से सब कुछ मिला
विविधता के रंग मिलाकर
ब्रह्मा ने इस सृष्टि को बनाया
रंगभेद को हथियार बनाकर
क्यों हमने दिलों को बाँट दिया
आओ मिलकर एक इन्द्रधनुष बनाएँ
प्यार के फूलों से दुनिया के सज़ाएँ
अहंकार की होलिका आज जलाएँ
सदभाव से होली का त्यौहार मनाएँ
-राकेश की क़लम से
@Rakesh Malhotra
![होली के रंग [ Holi Ke Rang ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/holi-ke-ranga-holi-ke-rang/F40D295E-B91F-45FE-8764-5F269E556E65_28-03-2021.jpeg)