जब हमारे संस्कार, हमारे उद्देश्य, जीवन मूल्य और विचार आपस में मेल खाते हैं, तो यह किसी जादू से कम नहीं होता है। हमारे सोचने के तरीके, हमारे निर्णय, हमारी भाषा और बोलने का तरीका, हमारा व्यवहार , हमारा दृष्टिकोण , हमारे कर्म हमारे जीवन की दशा और दिशा तय करते है। इन सभी पहलुओं में हमारी क्षमता, समार्थ्य, आत्म सम्मान और आत्म विश्वास झलकता है, जो सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने में सहायक होता हैं।
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन अर्थपूर्णहो, उसे एक ऐसे जीवन को जीने की इच्छा होती है। जो उद्देश्य से भरपूर हो और संज्ञानशीलता के साथ जिया जाए। संस्कारों, विचारों और संकल्पों का एक-दूसरे के साथ समन्वय ही हमारे जीवन को पूर्ण और सार्थक बनाता है। जो हमें जीवन का अर्थ और उसकी सार्थकता को समझने में मदद करता है।
जब हमारे संकल्प मज़बूत होते है, और उद्देश्य स्पष्ट होते है तो हम किसी भी चुनौती का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ कर सकते है और हम सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यही विश्वास हमें निरंतर प्रेरणा भी प्रदान करता है कि हम ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और राष्ट्र और अपने धर्म की रक्षा करे । हमारा यह दायित्व है की हम अपनी सभ्यता, विरासत, संस्कार, साहित्य, मूल्य, उद्देश्यों और विचारों की रक्षा करें और इन्हें सहेज कर रखने का प्रयास करे ताकि आगामी पीढ़ी अपनी सभ्यता , संस्कृति और भाषा पर गर्व करे।
जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण, संस्कारों और संकल्पों का संतुलन, और समन्वय एक सार्थक जीवन और सफलता का मार्ग सुनिश्चित करता है।अनुशासन, साहस, समता और संयम से युक्त व्यक्ति का आत्मविश्वास समस्त विपत्तियों को ध्वस्त करने में सक्षम होता है। कर्म और ज्ञान जीवन को योग्य बनाने के सूत्र है।आत्मा को अज्ञान से मुक्त करो, ज्ञान से युक्त करो। यही हमारे जीवन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचने का उचित मार्ग है।
राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra
![हमारे संस्कार, मूल्य और विचार [ Our Culture and Values ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/instrument-6874760_1920_03-03-2024_10-45-36-AM.jpg)