हे माँ शैलपुत्री, हे ब्रह्मचारिणी ,दुर्गा, चामुण्डा
विषय विकार से होकर मुक्त
आह्वान आज हम तेरा करें
आओ विराजो मन मंदिर में
कल्याण हम सब का माँ तुम करो
हे बह्रमचारिणी, दुष्टविनाशिनी दुर्गा, अनन्या
पुष्प अपनी श्रद्धा के हम तेरे चरणों में अर्पित करें
हे करूणामयी ज्ञानदायिनी, माँ सरस्वती
तुम्हारी अनंत कृपा सृष्टि पर सदा बनी रहे
ज्ञान के प्रकाश से आलोकित हो मस्तिष्क
निश्चिन्त और निर्भय अवचेतन मन को करो
हे चंद्रघंटा, माँ कूष्मांडा पूजन अभिवंदन तेरा
अखण्ड ज्योति की प्रचंड लौ से हम करें
दूर हों आपदा सारी कल्याण जग का करो
अन्न धन सुख और शान्ति प्रदान सबको करो
हे सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी, वैभवदायिनी, माँ लक्ष्मी
कमल के श्वेत फूलों से हम पूजन और अर्चन तेरा करें
हे कात्यायनी, हे स्कंदमाता, हे वरदायिनी, माँ दुर्गा
श्रद्धा,भक्ति, सदबुद्धि और शक्ति प्रदान हमको करो
धर्म और संस्कृति की रक्षा से धन्य हम भारत को करें
हे महागौरी , प्रतिमा में तुम्हारी माँ की छवि सबको दिखे
पुष्पांजलि संग हो नमन मंत्र उच्चारण मधुर वाणी से करें
अष्टसिद्धि नव निधि की दात्री सार्थक जीवन हमारा करो
आलोकित और उत्साहित मन से निष्काम सेवा हम करें
हे कमलारानी, सिद्धिदात्री शत शत नमन तुम्हारे चरणों में
हो मनोकामना पूरी उसकी जो श्रद्धा से आए तेरी शरण में
दर्शन से तुम्हारे निखरे मन दमक उठे हृदयांचल गरिमा से
अर्पित करें सर्वस्व अपना, रक्षा करो हमारी सब कष्टों से
~ राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra
![दुर्गा अराधना [ Durga Aradhna]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/b1483a31-df6d-4174-9d3d-54f6044f1a0c_17-10-2023_09-13-53-AM.jpeg)