द्वार सभा में, हस्तिनापुर की,

लज्जित होती नारी खड़ी।

निर्दयता का नृत्य विकराल,

मर्यादा सब सीमाएँ गड़ी।


दुर्योधन का गर्व असीम,

दुःशासन की क्रूरता तीव्र।

राजधर्म के चरणों तले,

लज्जा का था दीप क्षीण।


द्रौपदी रोई, करुण पुकार,

धर्मराज नत, वीर असहाय।

अधर्म का अट्टहास गूंजा,

सभासद सब रह गए निःशब्द।


दो हथेलियाँ जोड़ी तब,

गोविंद को मन में पुकारा।

"हे माधव! हे केशव! आओ,

मेरी लाज अब तुम ही धरो!"


सुनते ही भक्त की आर्त पुकार,

श्रीकृष्ण बने चीर अपार।

जितना दुःशासन खींचे जाए,

उतना ही वह बढ़ता जाए।


थक गया वो, हार गया वो,

अधर्म की शान मिटी वहीं।

सभासद सब देख चकित थे,

धर्म की महिमा खड़ी वहीं।


दुर्योधन के सपनों की ज्वाला,

धीरे-धीरे बुझने लगी।

जो सोचा था, वो न हुआ,

कृष्ण-कृपा सब संकट टली।


देख अधर्म का पतन वहीं,

सभा में सत्य की लौ जली।

लज्जा बची, धर्म हुआ उज्ज्वल,

कौरवों की सत्ता हुई ध्वस्त।


यह कथा सिखलाए हमको,

अहंकार का आखिर होता अंत।

सत्य, भक्ति, और कृष्ण कृपा,

हर संकट का कर देती अंत ।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra