दीपों की माला, रौशनी की धारा,

हर घर में सजता, सपना हमारा।

अमावस की रात में, उजाला भरे,

सुख-समृद्धि का आँगन फिर से निखरे।


पटाखों की गूंज, रंगों की बहार,

हर्षित मन में, उत्सव का श्रृंगार।

स्नेह के दीप, रिश्तों की मिठास,

दीपावली लाए, हर दिल में प्रकाश।


माँ लक्ष्मी का वास हो घर-घर,

हर दुआ से मिटे दुख का अंधेर।

सपनों में खिले खुशियों की बगिया,

दीपावली लाए, नव उमंग की गलियाँ।


तो चलो जलाएं, प्रेम के ये दीप,

हर हृदय में हों, उम्मीदों की सीप।

दीपावली की ज्योति, सबको दें आशीष,

हर मन हो प्रकाशित, हर जीवन विशेष।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra