बुद्ध पूर्णिमा का दिन कराता याद है
आत्म ज्ञान का पर्व जीवन निर्वाण है ये
आज बुद्ध के सन्देश को याद करें हम
मानवता की सेवा का सरल पाठ है ये
बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि, पंचशील के अनुगामी
मध्यम मार्ग पर चलना सिखलाता है ये
क्रोध, मोह से मुक्ति का रास्ता बतलाता है ये
सत्य, अहिंसा, करुणा की महिमा सुनाता है ये
संसार में शांति, समता, सौहार्द की भावना जगाता है
प्रकृति से प्रेम, प्राणियों से दया की मिसाल है
सुन्दर, सरल, सुलभ, सुहावना सन्देश है ये
आओ हम सब मिलकर बुद्ध पूर्णिमा मनाएं
प्रकाश की ओर चलें, अंधकार को मिटाएं
संसार में समता व सौहार्द की भावना जगायें
प्रेम के पथ पर चलकर आनंद जीवन में लाएं
राकेश की कलम से
@Rakesh Malhotra
![बुद्ध पूर्णिमा [ Buddha Purnima ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/Budh_Purnima_08-05-2023_09-19-15-AM.jpg)