सर्द घने कोहरे में 

लिपटी हुई भोर 

कोयल की कूक  

दरख्तों मैं दुबके

परिंदों का शोर 


धरा पर बिखरी हुई 

ओस की चमकती बूँदे 

मासूम फूलो की

कोमल पंखुड़ियाँ चूमें


चैन की चादर ओढ़े 

शीतल सिहरन चित्तचोर 

आस का उजाला लिए 

चली आई मुस्कुराती भोर 


नई दिशा, नई उड़ान, 

नए परिंदे, नया आसमान, 

नया सफ़र, नयी मुस्कान 

नया सबक , नया इम्तिहान 


नया राग, नया संगीत 

नई सरगम, नया गीत 

मिटा अंधेरा न कोई भयभीत 

विश्वास नया दिलाएगा जीत 


मिट जाएगा अन्धेरा धरती पर

रोशनी अब फैलेगी चारो ओर

मन में नाचेगें खुशियों के मोर

एक नई उम्मीद जगाएगी भोर


राकेश की क़लम से 

@rakeshmalhotra