शब्दों में दरशे माँ शारदा ,
वाणी में वीणा के सुर हो।
भाषा से विदित हो विनम्रता,
वचन सुंदर, मृदुल और मधुर हो।
कथनी हो सत्य, निर्भय और निडर,
अभिव्यक्ति को सरस्वती का वर हो।
माँ शारदा का साथ हो आशीर्वाद,
ज्ञान व बुद्धि समृद्धि का आधार हो।
बसंत पंचमी का पर्व प्रकृति का सम्मान है ,
पर्यावरण की रक्षा पूजा अर्चना के समान है।
रंग, उमंग, और प्रेम की बरखा ही बसंत है ,
पंच तत्व ही है जीवन बिन उनके बस अंत है।
~ राकेश की क़लम से
@RakeshMalhotra
![बसंत पंचमी [ Basant Panchmi ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/5A4EDE05-3C07-47B9-8396-F93594A9FD9E_05-02-2022_11-50-45-AM.jpeg)