बापू - एक कालजयी विचारधारा
राकेश की कलम से
सत्य,अहिंसा और परोपकार
जीवन की अमृतधारा है,
बापू केवल व्यक्तित्व नहीं
एक कालजयी विचारधारा है I
प्रेम, शांति, समता और करुणा
को आधार प्रगति का बनाना है,
सत्य, अहिंसा और सद्भावना का
सन्देश जन जन तक पहुँचाना है I
अगर दूसरों मे देखना हो बदलाव
तो परिवर्तन पहले स्वयं में लाना है,
भुलाकर कथनी व करनी का अंतर
पुरुषार्थ को कर्म अपना बनाना है I
परोपकार हो दैनिक जीवन का अंग
विनम्रता का आचरण अपनाना है ,
लक्ष्य पाने के लिए हो अथक प्रयास
अदम्य इच्छा शक्ति को जगाना हैI
दलितों और पिछड़ों की सेवा हो लक्ष्य
भेदभाव समाज से हम को मिटाना है,
नैतिक मूल्यों का सदैव हो अनुसरण
राम राज्य का सपना साकार बनाना हैI
@RakeshMalhotra
