राम मंदिर का होने जा रहा है श्री गणेश

अयोध्या बदलने जा रही है विश्र्व का परिवेश


सरयू पर सूरज की किरणें

लेकर आई है आशा का सवेरा

उषा की उज्जवल अरुणिमा से

छंट गया अधर्म का अँधेरा

मात कौशल्या हुई बड़भागी,

अवधपूरी की किस्मत जागी,

दशरथ के घर सौभाग्य का हुआ बसेरा

खुशियों ने घर आंगन में डाला डेरा  


रघुकूल में जन्मे रघुराई

आनंद की बरखा अवध में आई

कौशल्या को मिली बधाई

दुनिया में आये रघुराई


सबको जा कर खबर सुनाओ

घर घर खुशियाँ बाँट कर आओ  

धरती अम्बर फूलों से सजाओ 

सब मिलकर मंगल सोहर गाओ


बालक का रूप निराला है

मनभावन करने वाला है

सबके के मन को रमता है

मन में जिसके ममता है


आनन्दित हुआ सब भक्तों का मन

अयोध्या का जन जन हुआ प्रसन्न

खुशियों से जगमग हुआ सरयू का तट

राम रंग में रम गया अवध का घट घट


तुलसी ममता राम सों, समता सब संसार।

राग न रोष न दोष दुख, दास भए भव पार॥


संसार जिस में समता है,

जिनकी श्री राम में ममता है

जिनके मन में नहीं कोई ईर्ष्या और द्वेष का भाव है

जिनके आचरण मे राम नाम का प्रभाव है

श्री राम के ऐसे भक्त भव सागर से होते पार हैं।


अवध की बदल रही है सूरत,

ख़ुशी की बह रही बयार,

22 जनवरी को भव्य राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा को तैयार हैं।



राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra