आपरेशन सिन्दूर

शौर्य की एक अमिट कहानी


भारत माता के लाल जब रणभूमि में उतरते हैं,

तो पर्वत भी उनके चरण चूमते हैं।

सैनिक की रग रग में भारत का सम्मान बस्ता है ,

"आपरेशन सिन्दूर" उसी शौर्य की गाथा कहता है


रक्त नहीं, ये तो शौर्य की गंगा है जो बहती है,

सीमा की माटी साँस में चन्दन जैसे महकती है।

वो आँधियों से आँख मिला कर टकराने वाले हैं,

मातृभूमि के लिए मौत से भी नहीं घबराते है ।


जल में गरजें, नभ में तिरंगा लहराएं,

थल पे शेरों की तरह दहाड़ लगाएं।

तीनों सेनाओं की एकता है शौर्य की मिसाल,

दुश्मन कांपे, जब गरजे भारत का लाल।


वो नहीं पूछते कितने दुश्मन आए हैं,

बस ये सोचते हैं – तिरंगा लहराए या तिरंगे में लिपट कर आएं ।

सिंधु से सियाचिन तक जिनकें पराक्रम की गूंज है,

"जय हिंद" की जयकार उनकी धड़कन में मौजूद है।


पाक ने जब जब भी आतंक का खेल खेला है,

हर बार वो झुका है, मूँह तोड़ उसको जवाब मिला है।

सेना के पराक्रम के आगे सारे आतंकी बेबस है,

घुटने टेकने को पाकिस्तान की सेना फिर से मजबूर है।


"आपरेशन सिन्दूर" न सिर्फ़ एक युक्ति है,

ये माँ के आँचल और बहनों की अद्भुत शक्ति है।

राष्ट्र की रक्षा और बेटियों की इज़्ज़त जिनकी पूजा-पंक्ति है,

ऐसे वीरों को कोटि-कोटि वंदन, यही देश भक्ति है।


जय हिंद के जयकारे गूंजे हर ओर हैं,

देश की रक्षा से जरुरी नहीं कुछ और है

सेना के पराक्रम और शूर पर हमें गरूर है,

शौर्य का प्रतीक आपरेशन सिन्दूर है।


जय हिन्द, जय हिन्द की सेना, वन्दे मातरम्

राकेश मल्होत्रा

राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra