क्यों चलो परछाइयों के पीछे,
जब रोशनी मन के अंदर है?
क्यों मांगो राह किसी और से,
जब कदमों में अपनी मंज़िल है?
जो हैं यह दुनिया के क़ायदे,
नहीं वो तुम्हारे लिए बने है ।
जो सोचते हैं औरों की सोचे,
वो सच में कभी जिए नहीं है।
हवा बनो, बहो जहाँ चाहो,
झोंका तुम्हें कोई रोक सकता नहीं ।
दरिया बनो, अपनी राह खुद गढ़ो,
कोई किनारा तुम्हें बाँध सकता नहीं ।
हर लम्हा किरण सा उजला,
हर सांस एक नया अफ़साना ।
धड़कनों से लय मिलाकर,
जी लो ज़िन्दगी को खुलकर ।
जीवन तुम्हारा है, फैसले तुम्हारे होने चाहिए,
खुद की राह चुनने की हिम्मत होनी चाहिए।
क्यों दूसरों के साँचों में ढलो तुम ?
अपनी पहचान गढ़ने का तुम में है दम ।
दुनिया की सोच में उलझना नहीं है ,
बात सिर्फ अपने मन की सुनना है।
हर कदम पर नया सपना रचाना है,
अपनी शर्तों पर तुमको चलना है।
भय और भ्रम की बेड़ियों को तोड़ो,
पंखों को अपने परवाज़ से जोड़ो ।
सुविधाओं के पिंजरे से बाहर निकलो,
बढ़ा कर हाथ अपने आसमान छू लो।
हर लम्हा है अनमोल,
हर पल में बसी एक सुबह है।
चलो हटाएँ तम की चादर,
अपने सूरज खुद बन जाएं।
राकेश की कलम से
@RakeshMalhotra
![अपने सूरज खुद बनो [ Apne Sooraj Khud Bano ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/sunrise-4365744_1280_20-02-2025_11-42-08-AM.jpg)