आमों का मौसम आया है,

हर डाल पे आम लहराया है।

बाग़ों में आम ही आम छाया है,

खुशबू से इनकी दिल ललचाया है।


गर्मियों की ये सौगात है,

आम ही खास बात है।

पीले रंग की रौनक ऐसी,

सूरज की पाती हो जैसी ।


आम में प्यार की मिठास है,

गर्मी में ये ठंडी बयार है।

फलों का राजा कहलाता है,

हर कोई इसे दिल से चाहता है।


माँ के हाथों का अचार हो,

या कच्चे आम का पना हो।

आम के हर किस्म से जुड़ी,

यादों की मीठी एक कड़ी है।


आम की मिठास में बसी है,

अद्भुत स्वाद की एक कहानी।

खट्टा-मीठा और प्यार से भरा,

एक बार चख के तो देखो जरा।


-राकेश की क़लम से