अहसास
जिसके वजूद से मेरा वजूद है,
जिसका अहसास मेरे साथ हैI
उसकी जुदाई मुझे रुला रही है,
उसकी तस्वीर धुँधला रही है I
वो अब कहीं नज़र नहीं आते है,
उनकी तलाश दर-ओ-बाम हैI
जो बुलंद सी आवाज़ अब चुप है,
वो मुझे पुकारती सुबह शाम हैI
अब ना वो दौर है ना वो ज़माना है,
एक अकेलापन है एक वीराना है I
ना जाने कब साथ छोड़ दे साँस,
कौन जाने कब जुदा हो जाना है I
तन्हाई के पहलू में गहरा सन्नाटा है,
जो दिन भर खुद से बातें करता हैI
अश्कों का दरिया रोके नहीं रूकता है,
अब तो बस यादों का बाकी रिश्ता है I
मन बेहद बेचैन और उदास है,
एक मासूम सी बाकी आस है I
जिसकी डाँट मे झलकता प्यार था ,
हर घडी उसका ही इंतज़ार है I
मन को एक नन्हा सा आभास है,
जैसे कोई कंधे पर रखे हाथ हैI
प्यारा भरा दिल में अहसास है,
जैसे कोई थामे हुए मेरा हाथ हैI
कहाँ खो गई वो आवाज़ है,
क्यों ख़ामोश सारे साज हैI
कोई है जो दिखता नही है,
पर वो यहीं मेरे आस पास है I
नहीं है मेरे पास वो शब्द और विचार,
जो वर्णित कर पाएगें पिता पुत्र का प्यारI
भाव स्तब्ध है अहसास निःशब्द है,
पिता और पुत्र का रिश्ता अद्भुत हैI
जहन में यादों का अम्बार है,
शब्द कुछ कहने से लाचार हैI
कलम खामोश है कुछ कहती नहीं है,
निःशब्द आज मेरे अलफ़ाज़ है I
राकेश की क़लम से
Rakesh Malhotra
Twitter @rakeshmalhotra
![अहसास [ Ehsaas ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/liane-metzler-B32qg6Ua34Y-unsplash_14-06-2024_20-58-30-PM.jpg)