जो आरोप लगा के ऊपर उठा,

आज उसी दलदल में खुद ही फँसा।

झूठ की बुनियाद जो रखी थी आपने ,

भ्रष्टाचार की वो इमारत धूल में मिली ।


सत्ता के नशे में वो चूर था,

हर बात पे अहंकार से भरपूर था।

ईमानदारी का जो मुखौटा लगाया,

जनता ने असली चेहरा दिखाया।


अहंकार के किले जो ऊँचे बने,

सच की आँधी में टिक ना सके।

जो औरों को राह सिखाने चला,

आज खुद अपनी राह भटक गया।


कर्म ने हिसाब अब पूरा किया,

झूठ और घमंड का साथ छोड़ दिया।

जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा था,

आज उसी दलदल में खुद गिर गया।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra