नारी के हर रूप में, जीवन का सार छिपा है,

उसकी ममता से ही यह सारा संसार बसा है।

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण प्रगति लाएगा ,

नारी के बिना यह जग, अधूरा ही कहलाएगा ।


क्षीण नहीं, अबला नहीं, ना ही वह बेचारी है,

शिक्षा का आंचल ओढे गर्व से चलती नारी है।

त्याग और ममता की मूरत, शक्ति का प्रतिरूप कही,

जैसी जिसने मांग करी, वह धरती स्वरूप वही।


मन में सपनों को साकार करने का हौसला लिए,

वह अब उड़ान भरती है, नए आसमान के लिए।

नारी का योगदान, अनमोल धरोहर जैसा दिखता है,

उसकी हर कहानी में, संघर्ष का अमृत बिखरता है।


उसकी हर मुस्कान में, सृष्टि का संगीत बसा है,

उसके हर आंसू ने दुनिया का इतिहास लिखा है।

नारी का यह यश, जग में कभी न मिटने पाएगा,

बिना नारी के सम्पूर्ण सृष्टि का अंत हो जाएगा।


नारी का आदर सम्मान, जीवन का सार है,

शिक्षा और सुरक्षा, उसका पहला अधिकार है।

अभिव्यक्ति की आज़ादी उसकी पहचान है,

बराबरी का हक़ उसकी आन बान और शान है।


नारी का मान बढ़े, तभी समाज महान है,

उसके बिना अधूरा, हर एक इंसान है।

शिक्षा की रोशनी से, उसका जीवन चमकता,

ज्ञान का दीप अंधकार मिटा नई सोच को रचता ।


अभिव्यक्ति की आज़ादी, दे उसे जीवन का रंग,

बराबरी की राह पर, चले वह संग-संग।

नारी का आदर सम्मान, हो हर दिल की पुकार,

इसी से सजेंगे, हमारे समाज के द्वार।


राकेश की कलम से

@Rakeshmalhotra