अब तो बोलना होगा
कश्मीरी पंडितों के मन की व्यथा - राकेश की कलम से
सच कड़वा था बरसों से चुप था,
वक़्त की गर्द उस पर चढ़ती रही I
ज़ख्म गहरे थे कभी भर नहीं पाए,
चुभन दर्द की दिन-ब-दिन बढ़ती रही I
सियासत इतिहास के हर्फ़ मिटाती गयी,
दहशतगर्दी के जुल्म ज़माने से छुपाती रही I
झूठ की हवाएँ अपनी दिशाएँ बदलती रही,
बुद्धिजीवी सोच युवाओं को गुमराह करती रही I
सच तो आखिर सच है, उसको तो सामने आना ही था,
तारीख़ ३१ बरस तक ख़ामोश तकती रही I
अतीत कभी वर्तमान से अलग नहीं हो पायेगा,
जहन पर लगे ज़ख्म कोई नहीं भर पायेगा I
जिस प्रलय और पलायन को भुला दिया गया ,
नरसंहार की उस रात को कब तक छुपाया जाएगा I
कभी तो कोई कश्मीर का सच सामने लाएगा,
आने वाली पीढ़ी को जनसंहार की दास्ताँ सुनाएगा I
कोई तो हमदर्द जख्मों पर मरहम लगाएगा,
मानवता को ख़त्म होने से बचाएगा,
कश्मीर के हिन्दुओं को आखिर तो न्याय दिलाएगा I
~राकेश की कलम से
~ Follow me on Twitter
@RakeshMalhotra
#TheKashmirfiles #RightToJustice
![अब तो बोलना होगा [ Ab To Bolna Hoga ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/scene-2915384_1920_23-12-2021_21-38-23-PM.jpg)