शीर्षक : रिश्ते
रिश्तों का ताना बाना
भी अजीब है
इन तानों बानो में उलझा
हर शख्स गरीब है
इनमे उलझा कोई बहुत
दूर तो कोई करीब है
ताना बाना बुनने वाले
धागे कहीं कहीं
इतने कमजोर पड़ते
नजर आते है कि
बिन बोले गुजरे जो
उनके पास से
तो झट से टूट जाते है
ना बोलने का कारण
वो समझ नही पाते हैं
और त्रासदी यह है कि
हम उन्हे समझा भी
नही पाते है
और कुछ इतने मजबूत
की दिखायो कितनी
भी बेरुखी
हर वक्त साथ खड़े
नजर आते हैं
धागे धीरे धीरे कम
होते जाते है
जो बचे होते हैं वो भी
एक दूसरे से दूर
खिसक जाते है
तानों बानो की उलझन
स्वत: सुलझ जाती है
हाथ में
धागों की अंतिम छोर
ही रह जाती है
संभाल पाए इस छोर को
उससे पहले तो सांसे
पानी सी बह जाती है
बिन मूल्यांकन
जीवन की सांझ ही
ढल जाती है
फिर भी इन तानों बानो
की कहानी
समझ नही आती है।
- राजयोग

