जीतने वालों को ही विश्वास होता है
कि वो जीत जायेंगे
परिस्थितियां कैसी भी हो , वो परिस्थितियों को
अपने वश में कर लेते है
दो कदम पीछे मुड़ने को उनका असफल होना
न समझिए
दो कदम के बाद वो विजय हासिल करने के
लिए ही छलांग लगाते है।
- काव्य धारा
शीर्षक : माँ
माँ एक अहसास है
माँ ममता का सागर तो
वात्सल्य की प्यास है
संतान के जन्म से
परिपक्वता तक उठाए
उसने जो कष्ट उनका
क्या हमें आभास है
माँ एक अहसास है
माँ शब्द में शक्ति का
संचार है , माँ अपने आप
में एक विचार है
माँ सर्वस्व न्यौछावर करने
वाला एक सिंगार है
माँ में समाया पूरा संसार है
माँ मात्र शब्द नही , शब्द
में छुपा व्यवहार है
माँ एक अहसास है
माँ निर्झर बहती धारा है
मझधार में फंसे जीवन
का एक मात्र सहारा है
माँ ने अपना जीवनअंश
मुझ में मिलाया है
खुद भूखी रहकर
मुझे भरपेट सुलाया है
मेरी सांस सांस उसकी
दी हुई श्वास है
माँ एक अहसास है
आज भी वो लौट आती है
जब मुझे दुखी और।
निराश पाती है।
वात्सल्य से भरा हाथ
सिर पर रख पूछती है।
तू क्यों हताश और निराश है
क्यों मन में तेरे अवसाद है
कर मुझ पर विश्वास
शरीर गया है मेरा,आत्मा
अभी भी तेरे साथ है
तुझ पर मेरा आशिर्वाद है।
पुत्र..! माँ के हृदय को हर पल
का आभास है
माँ एक अहसास है।
राजयोग
