इंसानी रिश्तों
की कहानी
करती है बयां
खुद की जुबानी
थी हर रिश्ते की
अपनी ही एक शान
थी हर किसी को
रिश्तों को
संभालने का भान था
भरे थे दिल
छोटों के लिए
अथाह गहरे प्रेम से
बड़ों के लिए हृदय
में सम्मान सम्मान था
रिश्ते मानित थे
रिश्तों से जुड़े लोग
सम्मानित थे
अब तो सब कहानी
हो गए हैं
दिलों में नहीं रिश्ते
बस जुबानी हो गए हैं
वक्त ने छीन लिया है
रिश्तों से वक्त को
घड़ी की सुइयों ने
ऐसा जकड़ा है ऐसा
कि सभी रिश्ते
बेमानी हो गए है
जहां होती थी
गपशप घंटो बैठकर
वहां अब स्वर ही
विरानी हो गए है।
क्या वो दिन फिर लौट
के आयेंगे
मुझे और आपको फिर
से गुदगुदाएंगे
या फिर जिंदगी ऐसे ही
तमाम होगी
सांसों की धोकनी
ढलते दिन के साथ
ही शांत होगी।
राजयोग

