प्रीत की यह 
कैसी रीत है
मेरे मीत से दूर 
उसका गीत है
प्रेम की अभिव्यक्ति 
का नगमा
दूर कहीं कोई 
गुनगुनाता है
कानों में मधुर रस सा 
घोल जाता है
हर नई सुबह 
दूरी कम होने का 
अहसास दिलवाती है
मेरे हृदय से 
तुम्हारे हृदय तक 
एक ही गीत 
गुनगुनाती है 
'मैं' हूं सिर्फ तुम्हारी 
ये ही संदेश मुझ तक 
पहुंचाती है
उतार कर फेंक दो 
अवसाद की चादर
रेगिस्तान में बहा दो 
विषाद की गागर
फिर न मृग मरीचिका 
तुम्हे  सताएगी
मेरी सांसों की नमी तुम्हे
रिमझिम बारिश सा
अहसास करवाएगी
सांसों की दूरी कभी 
तो कम होगी
आंखों की खुश्की 
कभी तो नम होगी।
ना हो उदास इतना
जुदाई की लंबी रात
जल्दी ही खत्म होगी
राजयोग