पिता है वट वृक्ष
मौन रहता है
अपने होने का
अहसास भी नही
करवाता है
जिसके सानिध्य में है
पूरा परिवार 
निश्चित , बेफिक्र और 
सुरक्षित
चैन की नींद सोता है
नहीं होती घर के राशन 
की चिंता 
पानी बिजली के बिल 
की चिंता 
 स्कूल कॉलेज
की फीस
बिना देरी के जमा हो
जाती है
पॉकेट मनी हर माह
समय पर आ जाती है
मेला , सिनेमा , सैर सपाटा
सब हो जाता है
पता नही इतना सब 
कहां से आता है ?
पिता , सबके उठने से 
पहले चला जाता है
सबके  सोने के बाद 
ही आता है
थका , बोझिल कदमों
से 
खाने के साथ पेन किलर
उसकी सारी थकान 
मिटाता है
नए कपड़े , जूते 
पिछली बार पिता के 
लिए कब आए थे
शायद याद नहीं
दो जोड़ी पेंट शर्ट
और एक जोड़ी जूते
उसके स्वाभिमान को
ढांपे हुए , उसे चलते
रहने की ऊर्जा देता
जाता है
बच्चो और
पत्नी के चेहरे की खुशी
उसके दिन भर की
मेहनत को सफल
होने की घोषणा कर
जाती है
फिर एक दिन
चलते चलते यह घड़ी
रुक जाती है
जिंदगी की जंग जीतने
की जद्दोजहद में
जिंदगी साथ छोड़ जाती है
पिता के बैग में रखे 
पेपर जिन्हे हमने
रद्दी से ज्यादा कुछ 
नहीं माना , आज
कुबेर का खजाना
लगा
उन पेपरों में 
बच्चों और पत्नी
के लिए 
रखे गए बैंक के चेक
अपने मारने के बाद
भी , परिवार को
सुरक्षा और संरक्षा 
का अहसास करवाता है
वह मौन रहता है
अपने होने का अहसास
भी नही करवाता है
क्योंकि .....
पिता है वट वृक्ष ।

राजयोग
देहरादून