जिन घरों में

खिड़कियों पर

दरवाजे नहीं होते हैं

घर के खिड़कियों

पर लगे पर्दे

उन घरों की

रखवाले होते हैं

नहीं झांकने देते

अजनबियों को अंदर

युवा बेटी और

पत्नी के फटे हुए दुपट्टे

को ढाँप कर

घर के लिए अपनी

पहरेदारी को

बखूबी निभाते हैं।

पर पर्दे,

भूख की आवाज़

को रोकने में खुद को

असमर्थ पाते हैं।