मां की अपनी एक कहानी है
जो खुद गीले में सोकर
मुझको सूखे में सुलाती है
खुद भूखी रहकर भी 
अपना दूध पिलाती है
वो ही तो मां कहलाती है।
खुद का आंचल फटा रहे
पर मुझे नए नए 
कपड़ों से सजाती है
खुद पैदल चले कोसों
पर मुझे टिकट के पैसे दे जाती है
वो ही तो मां कहलाती है।
जो पड़ जाए बीमार 
दिन रात एक कर जाती है
अपनी पीड़ा और दर्द 
किसी से साझा नही कर पाती है
वो ही तो मां कहलाती है।
बड़े होते ही हम भूल जाते है
उसकी सारी तपस्या और त्याग
रह जाता है  हमारा अपना स्वार्थ
 फिर एक दिन ये त्याग की देवी
 हमसे अलविदा ले जाती है 
 अपना सारा जीवन 
 हमे बनाने में लगा जाती है
 तभी  तो वो मां कहलाती है।
 आज पीछे मुड़कर देखता हूं
 खोजता हूं उसको शून्य में
 वो कहीं नजर नहीं आती है
 नजर दीवार पर लगी तस्वीर
 से टकरा कर वापिस आ जाती है
 पर व्याकुल मन को असीम 
 शांति दे जाती है 
 तभी तो वो मां कहलाती है।
 जीवन के हर मोड़ पर
 मां साथ खड़ी नजर आती है
 गिरता हूं जब भी हार कर
 जीवन के संघर्ष से
वो  खड़े होने की ऊर्जा दे जाती है,
 तभी तो वो मां कहलाती है।
राजयोग
देहरादून