यह मानवीय स्वभाव है
भावनाओं का अभाव है
हृदय में भरा दुर्भाव है
रिश्तों में द्वेषभाव है
इंसान होकर भी इंसान
का भाव नहीं है
रिश्ते हैं, रिश्तों में ठहराव
नही है
खून पानी हो चला है उसमे
अब जमाव नहीं है
कर्तव्य की जगह मजबूरी है
रिश्तों को निभाना भी
संसार में जरूरी है
भाई छूटा , बहन छूटी
मां पिता की हर आस है टूटी
छुटकी भी है मुझसे रूठी
उसकी हर एक आह पर
कलेजा मुंह को आता था
भाई को कोई कुछ कहे
कभी सहा नहीं जाता था
अब छुटकी की गुहार सुनाई
नही पड़ती है
उसके आंसुओं से कलेजे पर
आरी नहीं चलती है
उसकी हर मिन्नत के आगे
मजबूरी खड़ी मिलती है
संवादों के बीच अहं की अपनी
लड़ाई चलती है
नहीं सुनती अब उसकी आह
नही जाती उसके घर को
कोई राह , भाई कहीं दूर है
वो भी न मिलने को मजबूर है
रिश्तों को मिलाने वाले,
भावनाओं को जगाने वाले
दोनो ही तो खामोश, दूर कहीं
सोए हैं
कितनी ही बार हम उनकी
गोद में सिर रख रोएं हैं
उनको भी तो जाना था
परलौकिक रिश्ता निभाना था
यह नया जमाना आना था
भावनाओं को तोड़ ,
रिश्तों को छोड़ वो पता नही
कब चले गए ,
हम स्तंभित से खड़े सोचते रहे
कि वो अभी क्यों गए
वो थे तो ये रिश्तों में दूरियां
नही थी ,रिश्तों को निभाने की
मजबूरियां नही थी।
राजयोग

