बरसती बूँदें

भीगा आँगन

दीवारें कच्ची

मिट्टी का जीवन

साँसें लेती

धूप की आशा

छत से उठता

धुएँ का विश्वास

भीतर बैठा

नन्हा दीपक

किताबों संग

रचता है पथ।

बाहर अंधियारे

भीतर उजाला

सपनों को दे रहा है

पल-पल पाला

ना सुविधा

ना शोर कोई

सिर्फ़ समर्पण

और खुद से लड़ाई