मै गरीबी हूँ ! सब के पास हूँ पर कोई मुझे नहीं चाहता !
कोई पैसो से गरीब है | कोई रिस्तो से गरीब है |
कोई समय से गरीब है | कोई सेहत से गरीब है |
मै गरीबी हूँ ! सब के पास हूँ पर कोई मुझे नहीं चाहता !
ज़िन्दगी भर दौड़ते है मुझसे छुटकारा पाने के लिए
एक गरीबी से छुटकारा पा लेते है
और दूसरी गरीबी को अपना लेते है
मै गरीबी हूँ ! सब के पास हूँ पर कोई मुझे नहीं चाहता !
कैसी यह नियत है मुझसे छुटकारा पाने के लिए
अपनी गरीबी दुसरो के दे देते है
दुसरो की गरीबी ले लेते है
मै गरीबी हूँ ! सब के पास हूँ पर कोई मुझे नहीं चाहता !
मेरा वैसे तो कोई वजूद नहीं
ना ही सुख दुःख से मेरा नाता
आप समझो तो गरीबी हूँ
ना समझो तो आप जैसा कोई अमीर नहीं