अचानक's image
अच्छा लगता है जब अचानक से आती है आवाज़ किसी मासूम के रोने की जो आया हो अभी-अभी इस संसार में। जब अचानक से आता है कोई मिलने बरसों बाद हमसे जो रहता हो साथ हमारे कभी पहले साये की तरह। जब देखते हुए बादलों की तरफ अचानक से शुरू हो जाती है बारिश और देखते ही देखते भीग जाते हैं हम पूरे के पूरे। जब किसी की तलाश में हो आँखें और वो आ जाए अचानक से इनके सामने किसी तरीके से।
Read More! Earn More! Learn More!